ज़ंजीरो को तोडता है

हिन्दी

ज़ंजीरो को तोडता है तूफान के रुख मोडता है येसु-२ रिश्ता हमसे जोडता है और ना तन्हा छोडता है येसु-२ जब मै दुआ मे तुझको बुलाऊ तुझको बुलाऊ पास अपने पाऊ बन्धन सारे तोडता है प्रेम का नाता जोडता है येसु-२ दिल मे बसा है, रुह मे बसा है उसकी सच्चाई जग मे सदा है रूह की बाते बोलता है राज वो गहरे खोलता है येसु-२ नाम यीशु का जिसने पुकारा जिसने पुकारा पाया किनारा पकडे फिर ना छोडता है टूटे दिल को जोडता है येसु-२