मुझपे रहम कर ऐ खुदा

हिन्दी

मुझपे रहम कर ऐ खुदा है मेरी जान को तेरी पनाह मुझपे रहम मैं तेरे परों के साए मे लूँगा पनाह जब तक ना टल जाए हारे एक आफ़त खुदा घेरा है मुझको मेरे दुश्मनों ने यहाँ वो मेरी खातिर फलक से मदद भेजेगा तेरा जलाल सारी ज़मीन पर हो तू जानता है खुदा मेरे हूँ में कहाँ आतिश मिज़ाज और शेरो के हूँ दरमियाँ तलवार जैसी ज़ुबान दाँत हैं बरछियाँ तू अपनी रहमत और सचाई कर दे बयान तेरा जलाल सारी ज़मीन पर हो दिल अब है तेरा तेरे गीत मैं गाऊंगा अब सारी दुनिया को यह बात बतलाऊंगा तारीफ़ तेरी करता रहूं मैं सदा रहमत और सचाई तेरी बुलंद ऐ खुदा तेरा जलाल सारी ज़मीन पर हो