मेरे मसीहा स्तुति हो.. 2

हिन्दी

मेरे मसीहा स्तुति हो.. 2 हम्द ओ सन्ना करता रहू, जब तक मैं जिंदा रहू.. 2 1) कृपा करने वाला, सदा तरस खाने वाला.. 2 विलंब से क्रोध करने वाला, प्रेम से भरा हुआ तू, मेरे मसीहा..... 2) आदर महिमा तेरी सदा तुझको मिलने पाये.. 2 आनंद के बलिदान चढ़ाते हम, आराधना करते, मेरे मसीहा..... 3) पुकारने वाले के, संग रहने वाला सदा.. 2 आवाज सुनकर आज़ाद कर के, आनंद देने वाला, मेरे मसीहा..... 4) सृष्टि के पहले, मेरे कारण घायल.. 2 मृत्यु से मुझको नया जीवन दे कर, नये तौर से सृष्टि की मेरे मसीहा, स्तुति हो.. 2 हम्द ओ सन्ना करता रहू, जब तक मैं जिंदा रहू.. 6