Bahta Dariya

हिन्दी

बहता दरिया यीशु मेरा, आ इसमें तू डूब जा अपने जीवन के सागर की सारी कड़वाहट मिटा बहता दरिया....4 बहता दरिया यीशु मेरा बहता दरिया....2 इस दरिया में जो भी बहता साहिल उसको मिल जाए। दुःख संकट से ना घबराए खुशियों से वह खिल जाए।। जीवन बक्शे जहाँ-जहाँ भी पहुँचा यह दरिया बहता दरिया....4 हैकल की दाहिनी तरफ से जीवन जल बहता जाए। पीने वाला उस पानी को रूह के फल से भर जाए।। जीवन बक्शे जहाँ-जहाँ भी पहुँचा यह दरिया बहता दरिया....4 यह दरिया है ज़िन्दा लहु का आजा तू भी नहा ले तुझे पुकारे लहु यीशु का सारे पाप धुला ले जीवन बक्शे जहाँ-जहाँ पहुँचे यह दुनिया बहता दरिया....4