येशु तू मेरे घर आए

हिन्दी

येशु तू मेरे घर आए इसका मै योग्य नहीं मेरे साथ तुम रहो इस काबिल भी नहीं ....कोरस.... एक लब्ज़ कहो मुझे है काफ़ी एक लब्ज़ कहो बस है काफ़ी (2) नामुमकिन की तुझमें नहीं अधिकार में तुम जैसा और कोई नहीं मेरा जीवन बदलेगा एक लब्ज़ तेरे कहने से मेरी सोच भी बदलेगी एक लब्ज़ तेरे कहने से तू कहे तो रोगी चंगा तू कहे तो मौत टलेगी (2) यीशु तेरे कहने से क्या कुछ ना होगा (2) एक लब्ज़ कहो मुझे है काफ़ी एक लब्ज़ कहो बस है काफ़ी इस दुनिया में महिमा योग्य कोई नहीं श्रेष्ठ हो येशु जैसा और कोई नहीं मेरी निराशा दूर होगी एक लब्ज़ तेरे कहने से मेरे पाप क्षमा होंगे एक लब्ज़ तेरे कहने से तू कहे तो पाप मिटेंगे तू कहे तो श्राप हटेंगे (2) यीशु तेरे कहने से क्या कुछ ना होगा (2) एक लब्ज़ कहो मुझे है काफ़ी एक लब्ज़ कहो बस है काफ़ी (2)