हिन्दी
तुझ सा कोई न, मिला है मुझे
कोई नहीं, कोई नहीं
तुझ सा कोई न, मिला है मुझे
कोई नहीं यीशु -2
अपने ही निकले बेवफ़ा
और ज़ालिम ये दुनियां
सिर्फ तूने बेशर्त प्यार किया
कभी हाथ मेरा न छोड़ा
तुझ सा कोई न, मिला है मुझे...
मैं खड़ा था अकेले जंग में
दुश्मन ने चलाए तीर
पर तूने कूदा जंग में मेरे
ढाल बनकर मेरी
तुझ सा कोई न, मिला है मुझे...
मैंने सुना है तेरे पंखों की
फड़फड़ाहट की आवाज़
मैंने देखा है, अपने पैरों तले
तेरे हाथ बने चट्टान -2
तुझ सा कोई न, मिला है मुझे...