हिन्दी
तेरे दर पे आए, ऐ मसीह
दर पे आए हैं
न माँगें सोना-चांदी,
या दौलत, या मकां
मांगते हैं, बस तुझको,
तेरी पाक हज़ूरी
ज़मीन और आसमान के मालिक, मेरे ख़ुदावंद बाप,
आज मैं तेरे दर पे आया हूँ; और मैं ये भली भांति जानता हूँ,
कि मैं तेरे दर से खाली न जाऊँगा; क्योंकि तूने मुझे माता के गर्भ से ही रचा है,
और मेरा चित्र अपनी हथेली पर खोद कर बनाया है;
तू मेरा उठना और बैठना भी जानता है,
ऐ खुदा, मैं तेरे आत्मा से भागकर किधर जाऊँ?
यदि मैं आकाश पर चढ़ूँ, तो तू वहां है,
यदि मैं अधोलोक में जाऊँ, तो वहां भी तू है;
यदि मैं समुंदर के पार जा बसूं, वहां भी तू है,
आज तू अपनी निगाह-ए-करम मुझ पर डाल,
मुझे शुद्ध कर, और अनंत के मार्ग पर मेरी अगुवाई कर…
यीशु आ, यीशु आ, यीशु आ,
रब आ, रब आ, रब आ -3
रूह मेरी तुझको पुकारे, आ...
रूह मेरी तुझको पुकारे, ख़ुदावंद खुदा
ओ आजा, आजा, आजा यीशु आ
आजा, आजा, आजा यीशु आ
यीशु आ, यीशु आ, यीशु आ,
रब आ, रब आ, रब आ -2
पाक़ दिलों से जो, तुझको पुकारे,
सुनता यहोवा, उनकी दुआएँ
सुनता यहोवा, उनकी दुआएँ
सजदा करे जो, दर पे तेरे,
झुकने न देता, उनके माथे
झुकने न देता, उनके माथे
पाक़ दिलों से जो, तुझको पुकारे,
सुनता यहोवा, उनकी दुआएँ
सजदा करे जो, दर पे तेरे,
झुकने न देता, उनके माथे
छू ले यीशु, पाक़ मसह से -2
ख़ुदावंद खुदा ओ
आजा, आजा, आजा यीशु आ...
बारह बरस से, पीड़ित नारी,
छू कर तुझको, पाई चंगाई
छू कर तुझको, पाई चंगाई
हर दर्द को तूने, उसकी मिटाई,
उसकी खोई मुस्कान लौटाई
उसकी खोई मुस्कान लौटाई
बारह बरस से, पीड़ित नारी,
छू कर तुझको, पाई चंगाई
हर दर्द को तूने, उसकी मिटाई,
उसकी खोई मुस्कान लौटाई
मेरा तन मन तुझको निहारे -2
ख़ुदावंद खुदा ओ
आजा, आजा, आजा यीशु आ...
चार दिनों का, मुर्दा लाज़र,
सुना है यीशु, तूने जो पुकारा
सुना है यीशु, तूने जो पुकारा
ईमान रखे जो, तू ही खुदा है,
उनके जीवन का, तू है सहारा
उनके जीवन का, तू है सहारा
चार दिनों का, मुर्दा लाज़र,
सुना है यीशु, तूने जो पुकारा
ईमान रखे जो, तू ही खुदा है,
उनके जीवन का, तू है सहारा
देता है तू नई ज़िन्दगी -2
ख़ुदावंद खुदा ओ
आजा, आजा, आजा यीशु आ...
सृजनहारा, यीशु तू ही है,
पालनहारा, यीशु तू ही है
खेवनहारा, यीशु तू ही है,
सबका रखवाला, यीशु तू ही है
आदि और अंत, यीशु तू ही है,
अल्फ़ा और ओमेगा, यीशु तू ही है
खुदा का मेमना, यीशु तू ही है,
पापों को हटाता, यीशु तू ही है
राजाओं का राजा, यीशु तू ही है,
प्रभुओं का प्रभु, यीशु तू ही है
मार्ग, सत्य, जीवन, यीशु तू ही है,
सबका मालिक, यीशु तू ही है