मेरी भी अर्ज़ी सुन ले,

हिन्दी

मेरी भी अर्ज़ी सुन ले, नासोरी वाले राजा -4 जलवा ज़रा दिखा दे -2 नासोरी वाले राजा जलवा ज़रा दिखा दे, नासोरी वाले राजा -4 न मांगूँ प्रभु मैं तुझसे, धन दौलत जहां की -2 बस एक भीख दो, प्रभु जी मुझे दया की -2 पूरे करो इरादे -2 नासोरी वाले राजा पूरे करो इरादे, नासोरी वाले राजा -2 मेरी भी अर्ज़ी सुन ले... आया जो दर तुम्हारे, कोई गया न खाली -2 सबको दिया है तूने, मेरी भी झोली खाली -2 मेरी भी झोली भर दे -2 नासोरी वाले राजा मेरी भी झोली भर दे, नासोरी वाले राजा -2 मेरी भी अर्ज़ी सुन ले... गूंगों को दी ज़ुबां तूने, अंधों को जग दिखाया -2 हर मर्ज़ की दवा तू -2 नासोरी वाले राजा हर मर्ज़ की दवा तू, नासोरी वाले राजा -2 मेरी भी अर्ज़ी सुन ले...