यीशु ने, मेरे जीवन को,

हिन्दी

यीशु ने, मेरे जीवन को, खुशियों से भर दिया है -2 मेरी उम्मीद से ज्यादा -3 मुझ पर करम किया है यीशु ने, मेरे जीवन को, खुशियों से भर दिया है -2 लेता हूँ जब, नाम यीशु का -2 मिट जाता है, हर दुःख दिल का -2 उसने मुझको सहारा दिया है -2 कश्ती को मेरे, किनारा दिया है -2 किनारा दिया है यीशु ने, मेरे जीवन को... मैं क्या बताऊँ, कितना भला है -2 मेरा मसीहा, जिंदा खुदा है -2 वो न चाहे तो क्या होता है -2 वो जो चाहे तो सब होता है -2 सब होता है यीशु ने, मेरे जीवन को... मेरी चाहत, मेरा मसीहा -2 मेरी इबादत, मेरा मसीहा -2 मेरी दौलत, मेरी शौहरत है -2 मेरा मसीहा, मेरी जन्नत है -2 मेरी जन्नत है यीशु ने, मेरे जीवन को...