Bane raho tum yeshu me

हिन्दी

बने रहो तुम, बने रहो तुम यीशु में बने रहो, यीशु में बने रहो 2 रूह में गाओ-रूह में झूमो -2 यीशु में बने रहो, यीशु में बने रहो -2 1 जैसे मछली बिन पानी के, जिन्दा न रहती है वैसे ही विश्वासी जन, यीशु बिन मुर्दा है -2 अनन्त जीवन पाने को, यीशु में बने रहो यीशु में बने रहो 2 जो डाली सदा फल लाती है, उसको वो छांटता है प्यार जिसे वो करता है, उसको वो डांटता है 2 रूहानी फलों से भरने को, यीशु में बने रहो यीशु में बने रहो 3 प्यार करो तुम एक दूजे से, हुक्म यीशु का है तुम में हमेशा बना रहेगा, वादा उसका है -2 प्यार खुदा का पाने को, यीशु में बने रहो यीशु में बने रहो 4 राह हक जिन्दगी देने वाला, तुमको बुलाता है सुबह का तारा नूर का तारा, तुमको बुलाता है -2 मंजिल खुदा की पाने को, यीशु में बने रहो यीशु में बने रहो