क्रूस पे देखा मैंने तेरे चाह को,

हिन्दी

क्रूस पे देखा मैंने तेरे चाह को, अति गहरा, उस महान त्याग को -2 बदले में क्या दूँ तुझे ऐ प्रभु, देता सम्पूर्ण दिल तुझ को प्रभु -2 सृष्टि में देखा तेरी शिल्पकारिता, अद्भूत तेरी ज्ञान की पूर्णता -2 बदले में क्या दूँ तुझे ऐ प्रभु, धन्यवाद की आराधना सृष्टिदाता को -2 मेरे खातिर अपने देह का क्षय किया, पवित्र लहू बहाया तूने मेरे लिए -2 बदले में क्या दूँ तुझे ऐ प्रभु, अंत तक स्मरण करुँ, उस महान त्याग को -2 तेरे पंज़र में देखा तेरे प्रेम को, चंगाई देनेवाले यीशु की सामर्थ को -2 बदले में क्या दूँ तुझे ऐ प्रभु, अर्पण है अपना सब कुछ, अपने याह को -2 सुना मैंने उद्धार की आवाज़ को, छुड़ाने वाली तेरी माधुर्य वाणी को -2 बदले में क्या दूँ तुझे ऐ प्रभु, फैलाऊं जग में तेरे शुभ सन्देश को -2