हिन्दी
खुद को चढ़ा दें तो,
सेवा कर पाएंगे
खुद मर जाएँ तो,
सुख से जी पायेंगे -2
क्रूस उठाने से,
भावना बदल जायेगी -2
धीरज रखने पर
शान्ति भी मिल जायेगी -2
खुद को चढ़ा दें तो…
नाम और आदरमान,
यीशु नाम के लिए -2
उसकी महिमा करें
दीन और नम्र बने -2
खुद को चढ़ा दें तो…
कल की चिन्ता में
व्याकुल न हो बेटे -2
अब तक सम्भाला है
आगे सम्भालेगा -2
खुद को चढ़ा दें तो…
धन संचय न करो
चोरी हो जाएगा -2
दे दो प्रभु के लिए
पूरा हो जाएगा -2
खुद को चढ़ा दें तो…