हिन्दी
मोहब्बतों का ख़ला,
भर सकूँ मसीह की तरह -2
ऐ काश सबसे वफ़ा -2
कर सकूँ मसीह की तरह -2
मैं दुश्मनी न करूँ,
दोस्ती की ख़वाहिश हो -2
मैं ज़ख्म सबके सदा -2
भर सकूँ मसीह की तरह
मोहब्बतों का ख़ला...
वो मेहरबान, कि मुझे,
अब्दी ज़िन्दगी दे दी -2
मैं सोचता ही रहा -2
मर सकूँ मसीह की तरह
मोहब्बतों का ख़ला...
ऐ काश ऐसी कड़ी,
ज़िन्दगी मुझे भी मिले -2
मैं कर्ज़ जिसका अदा -2
कर सकूँ मसीह की तरह
मोहब्बतों का ख़ला...