हिन्दी
जिसने सूली, को तराशा होगा -2
फिर कई बार वो, रोया होगा
जिसने सूली, को तराशा होगा
कील मसलूब को, ठोंके जिसने -2
हाथ वो खौफ़ से, कांपा होगा -2
फिर कई बार वो, रोया होगा
जिसने सूली, को तराशा होगा
जिसने यीशु को, पिलाया सिरका -2
पानी पीकर, भी वो प्यासा होगा -2
फिर कई बार वो, रोया होगा
जिसने सूली, को तराशा होगा
नेज़ा एक बार, लगाने वाले -2
दिल मुसलसल, तेरा दुखता होगा -2
फिर कई बार वो, रोया होगा
जिसने सूली, को तराशा होगा