हिन्दी
मसीह में मुझे एक, खज़ाना मिला,
नई ज़िन्दगी का, फ़साना मिला -2
मसीह में मुझे
गुनाहों की राह में, भटके हुओं को -4
नई मंज़िलों का, ठिकाना मिला
नई ज़िन्दगी का, फ़साना मिला
मसीह में मुझे
मसीहा की खातिर, जो क़ुरबां हुए -4
है रुतबा उन्हें फिर, यगाना मिला
नई ज़िन्दगी का, फ़साना मिला
मसीह में मुझे
था मैं तन्हा, जब इस दश्त में -4
खुदा में मुझे एक, घराना मिला
नई ज़िन्दगी का, फ़साना मिला
मसीह में मुझे...