आँख से दूर सही,

हिन्दी

आँख से दूर सही, दिल में बसा रहता है मेरी हस्ती में, मेरा जिंदा, खुदा रहता है -2 आँख से दूर सही वो जलाली है, जलाल उसका, नुमायाँ हम में -3 उस मसीहा का मसह, हम में, बना रहता है -2 आँख से दूर सही क़ुदरत ए आदम-ए-सानी का, खलासा है सलीब -3 सरमदी चश्मा ए रहमत तो, खुला रहता है -2 मेरी हस्ती में, मेरा जिंदा, खुदा रहता है... पूरे इल्हाम की बरसात, भिगोए दामन -3 कतरे कतरे को, तरसना क्यों लगा रहता है -2 मेरी हस्ती में, मेरा जिंदा, खुदा रहता है...