हिन्दी
साँस से भी क़रीब, आ तो सही,
पूरे दिल से, मुझे बुला तो सही
तेरी तन्हाईयों का साथी हूँ,
मुझसे तन्हाईयाँ, सजा तो सही -2
साँस से भी क़रीब, आ तो सही
मैंने अपना लहू बहाया है,
इस लहू से तुझे बचाया है -2
मैं यहोवा, मसीह, ख़ुदावंद हूँ -2
मुझको अपना खुदा, बना तो सही
साँस से भी क़रीब, आ तो सही
मैं गुनाहगार की मुआफ़ी हूँ,
लानतों की अजब, तलाफ़ी हूँ -2
मैं मसीहा, शिफ़ा का मम्बा' हूँ -2
मेरी शफ़क़त को आज़मा तो सही
साँस से भी क़रीब, आ तो सही
दिल की धड़कन, मुझी से आती है,
साँस तेरी मुझे, बुलाती है -2
खटखटाता रहूँ, बता कब तक? -2
आँख मुझसे, ज़रा मिला तो सही
साँस से भी क़रीब, आ तो सही...