जो हक़्तला के पर्दे में रहता

हिन्दी

जो हक़्तला के पर्दे में रहता वो क़ादिर-ए-मुतलक़ के साये में (x2) सुकूनत करेगा (x4) जो हक़्तला के पर्दे में रहता रात की हयबत, न दिन के वो तीर छू भी न पाएं तुझको, वो है करीब (x2) हर आफ़तों से छुड़ानेवाला मुश्किल में साथ निभानेवाला (x2) वो कायम रहेगा (x4) जो हक़्तला के पर्दे में रहता सय्याद के, फंदे से वो मोहलिक वबा से, छुड़ाएगा वो (x2) पंखों में अपने छुपानेवाला हाथों से अपने बचानेवाला (x2) तेरे संग रहेगा (x4) जो हक़्तला के पर्दे में रहता राहों में तेरी, हिफ़ाज़त करे ठेस न लगने देगा, पांव को तेरे (x2) फ़रिश्ते तेरी सब राहों में तुझे आगे पीछे से घेरे रहेंगे (x2) ऐसा वो करेगा (x4) जो हक़्तला के पर्दे में रहता दिल जो लगाया, तूने ख़ुदा से तुझको बचाए, हर एक वबा से (x2) उस येशु नाम को जब भी पुकारो प्रभु येशु नाम को जब भी पुकारो तुम्हारी सुनेगा, संग रहेगा तुमको छुड़ा के, इज़्ज़त वो देगा मुश्किल घड़ी में, संग रहेगा हर एक घटी को, पूरा करेगा हाथ पकड़ के, संग चलेगा मुरादें तुम्हारी, वो पूरी करेगा उम्र दराज़ तुमको करेगा उम्र दराज़ तुमको करेगा