Behene de Ashisho ko

हिन्दी

बहने दे आशीषों को आज, फिर से नया कर दे खोने दे खुद में मुझे, तू धो कर शुद्ध कर दे २ प्यासा हु तेरे लिए जीवन का जल पिला दे मुझे २ तेरे सामने झुकता हूँ, तेरे आगे रोता हूँ मेरे दिल की हर एक बात तू जानता हैं तेरी मर्जी मुझमे हो मेरा दिन तेरा हो येशु तेरे लिए मैं जीऊंगा... आराधना तेरी आराधना आखरी साँस तक करता रहूँगा तेरे ही नाम को मैं महिमा सारी जिंदगी देता रहूँगा २ तू योग्य हैं... तू योग्य हैं... सारा आदर महिमा के योग्य तू हैं हर प्रशंसा के योग्य तू हैं प्यासा हूँ तेरे लिए जीवन का जल पिला दे मुझे तेरे सामने झुकता हूँ, तेरे आगे रोता हूँ... मेरे दिल की हर एक बात तू जानता हैं तेरी मर्ज़ी मुझमे हो मेरा हर दिन तेरा हो येशु तेरे ही लिए मैं जीऊंगा