हिन्दी
मैं तेरे आगे आप चलूँगा
और तुझको विश्राम दूँगा (2)
चिन्ता न करो, भय न खाओ, हाथ पकड़कर
तुझे मैं चलाऊँगा (2)
लाल समुद्र तेरे लिए रास्ता खोलेगी,
शैतान की सारी सेना नाश हो जाएगी,
यर्दन नदी भी हटाकर बहेगी,
जीवन का फाटक तुम्हें स्वागत करेगा
मैं तेरे…
डेरे के निकट कोई दुःख न आएगा,
मार्गों में दूत तेरी रक्षा करेगा,
पाँवों में पत्थर से ठेस न लगे,
स्वर्गदूत हाथों में उठा ले जाएगा।
मैं तेरे…
मारा का पानी भी मीठा लगेगा,
यरीहो का शहर पनाह गिर पड़ेगी,
सूर्य चन्द्रमा की गति थम जाएगी,
जीवन की ज्योति तुम्हें ले जाएगी।
मैं तेरे आगे आप चलूँगा
और तुझको विश्राम दूँगा (2)
चिन्ता न करो, भय न खाओ, हाथ पकड़कर
तुझे मैं चलाऊँगा (2)