हिन्दी
ओ यीशु तू
तू ही मेरी सब कुछ
यीशु तू…
मेरा जीवन
अँधेरे जीवन में
लाई तूने रौशनी
यीशु तू, है उजाला
लिखती रहूँगी
गीत मैं तेरा…
गाती रहूँगी
गीत मैं तेरा…
लेती रहूँ नाम तेरा…
रहना तू संग मेरे
साथ देना ये सफ़र में… (2)
यीशु ले चल ख़ुशी की नगर में
यीशु ले चल प्यार की नगर में
तेरे संग सदा अमर
तेरे संग सदा अमर…
तू ही है आख़िरी मंज़िल मेरी
तू ही है मन्नत इस दिल की
तू ही अमानत क़ीमती
महिमा के योग्य तू ही…
तू ही है आख़िरी मंज़िल मेरी
तू ही है चाहत इस दिल की
तू ही इबादत मेरी
महिमा हो यीशु तेरी…