हिन्दी
चाहे कितना भी हो अँधेरा,
मेरी रौशनी तेरा नाम।
हर दर्द में मेरा सहारा…
तेरे नाम में है विश्राम।
पूरे दिल से मैं पुकारूँ
मैं पुकारूँ यीशु नाम…
पूरे दिल से मैं पुकारूँ
मैं पुकारूँ यीशु नाम…
आँधी की तरह मुश्किलें
(अगर) घेरें कभी भी मुझे,
तोड़ न पाएँगी
जब तक तू साथ है।
परव्वत की तरफ़ जब भी
उठाऊँगा मैं आँखें अपनी,
बरकत बनके तू
आएगा पास मसीह…
तू ही सत्य, तू ही सुंदर,
तुझमें है स्वर्ग धाम।
तू ही आदि, तू ही अनंत,
करता हूँ तुझको प्रणाम…
पूरे दिल से मैं पुकारूँ
मैं पुकारूँ यीशु नाम…
पूरे दिल से मैं पुकारूँ
मैं पुकारूँ यीशु नाम…
हिरनी जैसी प्यास
रूह की है ये आस…
देखूँ तुझे हर जगह…
तू जीवन जल, तू ही अटल,
बनके ढल आ ज़रा।
हो पूरी मुझमें तेरी
मर्ज़ी हर पल सदा।
रूह की बारिश तू कर यहाँ,
मेरी तुझसे है ये दुआ।
पुकारूँ तेरा नाम
मैं हर दुःख में,
पुकारूँ तेरा नाम
मैं हर सुख में,
पुकारूँ तेरा नाम
मैं पूरे दिल से,
मेरा गुरूर तू ही है।
मैं पुकारूँ, मैं पुकारूँ
मैं पुकारूँ यीशु नाम…
मैं पुकारूँ, मैं पुकारूँ
मैं पुकारूँ यीशु नाम…
तुम पुकारो, तुम पुकारो
तुम पुकारो यीशु नाम…
तुम पुकारो, तुम पुकारो
तुम पुकारो यीशु नाम…