हिन्दी
झूमें, नाचें, गाएँ
आओ ख़ुशियाँ मनाएँ
धरती पे आया है
इब्ने ख़ुदा
वो मुँजी है मेरा
वो यीशु है मेरा
चारनी में देखो लेटा है वो
मुक्ति दिलाने आया है वो
भेजा है उसको ख़ुदा ने यहाँ
पापों को मिटाने आया है वो
वो मुँजी है मेरा
वो यीशु है मेरा
झूमें, नाचें, गाएँ
आओ ख़ुशियाँ मनाएँ
धरती पे आया है
इब्ने ख़ुदा
करने को दर्शन आए मज़ूसी
राह सितारे ने उनको दिखाया
लोबान, मुर और सोना चढ़ाया
सजदे में अपना सिर था झुकाया
वो मुँजी है मेरा
वो यीशु है मेरा
झूमें, नाचें, गाएँ
आओ ख़ुशियाँ मनाएँ
धरती पे आया है
इब्ने ख़ुदा
आने से उसके है रोशन जहाँ
पक्षी भी गाते हैं उसकी सना
मरियम और यूसुफ भी हैं शादमान
गाएँ फ़रिश्ते भी स्तुति-गान
वो मुँजी है मेरा
वो यीशु है मेरा
झूमें, नाचें, गाएँ
आओ ख़ुशियाँ मनाएँ
धरती पे आया है
इब्ने ख़ुदा