खुदावंद के लोगो तालीयाँ बजाओ

हिन्दी

खुदावंद के लोगो तालीयाँ बजाओ ख़ुदा आ रहा है ऊँचे स्वर से गाओ खुदावंद के लोगो... अपने लोगों को न्याय दिलाने दुल्हन कलीसिया को साथ ले जाने राजा यहूदा का बड़ा ख़ुदा का देता है वो बन्दियों को छुड़ाने अरे नाचो झूमो सारी ग़मियों को भूल जाओ खुदावंद के लोगो... दुनिया में जा के मुनादी करो तुम येसू की बातों से सब को भरो तुम पहिन के सब हथियार रूहानी शैतान की सेना से रोज़ लड़ो तुम अरे छु‍ट जाओ और उसके लोगों को छुड़ाओ खुदावंद के लोगो... सदियों से बनी दीवार को गिराया हमको उसी ने ख़ुदा से मिलाया क्रूस के ऊपर शैतान को हरा के उसने हमें जितना है सिखाया अरे नारे मारो फ़तह के और हाथ उठाओ खुदावंद के लोगो...