मेरे लिये ही वो सूली चढ़ा

हिन्दी

मेरे लिये ही वो सूली चढ़ा मेरे पापों की वो माफ़ी बना मेरा बोझ उसने उठाया है… मेरे लिये ही वो मरा गया, सूली पर उसको छेदा गया, मेरे लिये क़ुर्बान वो हो गया। उद्धार हमको फिर मिल गया। उसने ख़ून अपना बहाया है। कोड़ों से छलनी किया बदन मेरे लिये सहे उसने सितम प्यासा था येसू सलीब पर काँटों का ताज उसके था सर मज़ाक उसका बनाया है।