हिन्दी
देखो सारे चरवाहे नाचे
सुनो सारे दूत यह गाये....×2
बेथलेहम में जन्मा,
प्यारा येशू मसीहा.......×4
माता पिता ने कष्ट उठाया
नन्हासा बालक जग से छुपाया……×2
परमपिता का इकलौता पुत्र
आया बनके तारणहारा……×2
देखो स्वर्ग झूम रहा हैं,
सुनो धरती भी गा रही है.......×2
बेथलेहम में जन्मा.......×4
अति पवित्र शांती का राजा
सामर्थ्यशाली सागर दया का……×2
त्यागके अपना वैभव सारा
बनके मानव स्वर्ग से उतरा……×2
देखो तारा रौशन हूआ हैं,
सुनो संदेसा यह आया हैं .......×2
बेथलेहम में जन्मा........×4
भविष्यवाणी का भार उठाया
चरणी से कलवरी तक का यह वादा……×2
अनंतकाल का जीवन दिलाने
न्याय के दिन आयेगा दोबारा……×2
देखो शब्द देह बना हैं,
सुनो शोर यह मच रहा हैं.......×2
बेथलेहम में जन्मा.......×4