खुशियों का राजा आया है

हिन्दी

खुशियों का राजा आया है साथ अपने खुशियाँ लाया है। आओ हम नाचे, खुशियाँ मनाएँ उस यीशु के लिए। आओ मिलकर खुशियाँ बनते इस दिन को यीशु के नाम करें। नए गीतों से, नए लफ़्ज़ों से तेरा स्वागत करें। तू आया है, स्वर्ग छोड़कर तेरे लोगों के बीच। आओ हम नाचे, खुशियाँ मनाएँ उस यीशु के लिए। आओ मिलकर खुशियाँ बनते इस दिन को यीशु के नाम करें। पहले वादे जो तूने किए थे तूने अक़्के पूरे किए। जो रिश्ते टूटे हुए थे तेरे आने से जुड़ गए। भटके हुए थे, राह दिखाई अनंत जीवन यीशु से पाया। आओ मिलकर खुशियाँ बनते इस दिन को यीशु के नाम करें।