हिन्दी
बेथलेहेम के गौशालेमे जीवन का उजियाला है
यहा स्वय आकाश उतर कर
इस धरती पर आया है
1. नब में होती उसकी महीमा
दूतों की वाणी में गौरव ---2
गाती है सागर की लहरे
यीशू जग में आया है
2. खोज रहा संसार जिसे वो
युग-युग का संताप लिए
नवजीवन की आशा बनकर
यीशू जग मैं आया है
3. क्यों होते मायूस मुसाफिर
देख जगत अंधियारा
दुख संकट सब दूर करेगा
जो मरियम का प्यारा है