हिन्दी
क्या दिन खुशी का आया,
रहमत का बादल छाया,
दुनिया का मुंजी आया,
आ हा हा हा—हल्लेलूया।
एक दूत मरियम पास आया, बोला जन्मेगी तू बेटा,
नाम उसका यीशु रखना, आ हा हा हा—हल्लेलूया।
पूरब से निकला तारा, जिसने किया इशारा,
रास्तों का बना सहारा, आ हा हा हा—हल्लेलूया।
वो आया प्रेम बढ़ाने, दुखों को दूर भगाने,
पापों से मुक्ति दिलाने, आ हा हा हा—हल्लेलूया।