आओ सुनाते हैं तुम्हें

हिन्दी

आओ सुनाते हैं तुम्हें क्रिसमस का पैग़ाम सुनहरा सारे जगत का, तरणहार जन्मा यीशु हमारा… (ओह ओह ओह ओह) क्रिसमस का राज यही है ख़ुदा है मेहरबान हम सब के पापों को मिटाने यीशु हुआ कुर्बान। मसीह के पावन लहू से धुलो आत्मा, मन को साफ़ करो वो दिल में आएगा जीवन वो बदलेगा समर्थ से भरकर जयंत बनाएगा… क्रिसमस की भेंट तुम पाओ दिल पर दो यीशु को राज हाथ थाम कर यीशु के नाव लगा लो पार। जीवन की नैया संचालित करेगा हर एक दर्द और आँसू पोछेगा यीशु जल्द आएगा हमको ले जाएगा महिमा के वारिस हमें बनाएगा।