जश्न जश्न मनाएँ हम

हिन्दी

जश्न जश्न मनाएँ हम जश्न जश्न मनाएँ हम ख़ुशी के गीत गाएँ हम जश्न जश्न मनाएँ हम। क्योंकि पैदा हुआ सबका राजा वो है हमारा मसीहा। दूतों ने गीत गाए चरवाहे मैदान से आए एक तारा जगमाया विद्वानों को साथ लाया। महिमा को छोड़ आया चरनी में यीशु आया जीवन देने वो आया राजाओं का राजा। पाप हटाने आया राह दिखाने आया मुक्ति दिलाने आया हमको बचाने आया।