Bhajan karun mai bhajan karun

हिन्दी

भजन करूं मैं भजन करूं नाम मसीह का मैं लेता रहूँ । 1. दुश्मन मुझको मेरे सतायें दोष वह झूठे मुझ पे लगायें उनके लिए मैं दुआ करूं, भजन करूं मैं... 2. लोग जो झूठी बातें गढ़ें चारों तरफ बदनाम करें फिर भी मैं उनको क्षमा करूं भजन करूं मैं... 3. हाथ पकड़ ले प्यारे मसीह राह दिखा दे जो है सही तेरे मैं पीछे पीछे चलूं , भजन करूं मैं ...