हिन्दी
भजो मीठा नाम, प्रभु यीशु नाम
प्यारे प्रभु यीशु का, करो आदरमान,
1 महिमा अपनी छोड़कर आया जगत में,
जन्म उसने पाया, कुंवारी मरियम से
गरीब बनकर रहा, सारे जगत में,
मेरी जान का प्यारा, प्रभु यीशु हैं;-
2 पाप और श्राप के सारे, घृणित रोगों को
दिल के गंदे दागों, को मिटाने को
यीशु ने बलिदान, दिया अपने आपको
मेरी जान का प्यारा, प्रभु यीशु है;-
3 आयेगा फिर से, अपने लोगों के लिये
अपने साथ आसमान पर, ले जाने के लिये
आनंद हर्ष पिता को, देने के लिये
मेरी जान का प्यारा, प्रभु यीशु है;-
4 जय जय मिलकर, गाओ भाइयों
खुशी का समाचार, सबको जाके दो
हो जाओ तैयार अब, उससे मिलने को,
मेरी जान का प्यारा, प्रभु यीशु है;-
5. पाप और श्राप और दुष्ट की सारी चालों पर
देता है विजय के माँगों उससे वर
हृदय में वह शान्ति भरता सरासर
आये मेरी जान का प्यारा प्रभु यीशु है ।