Bharat ki Har Kalisiya

हिन्दी

भारत की हर कलीसिया प्रभु धन्यवाद करती है अब तक तूने संभाला प्रभु आगे भी संभालना अब तक तूने चलाया प्रभु आगे भी तू चलाना आशीष से भर देना तेरी आशीष से भर देना येशु तेरी शांति भारत में हो शांति (२) उद्धार पाए हुओं को यहां प्रतिदिन तू भेज देना तेरी है यह कलीसिया प्रभु इसको बढ़ाते रहना दानों से भर देना तेरे दानों से भर देना स्वर्ग से तेरी पवित्र वो आग उतर आ जाए हर कलीसिया में प्रभु बेदारी आ जाए आत्मा से भर देना पवित्र आत्मा से भर देना