हिन्दी
बोलो जय मिलकर जय,
बोलो जय येशु की जय (2)
बोलो जय जय जय
1. क्रूस पे आपन खून बहा
मुझ पापी को दी शिफा
मन मेरे तू बोल सदा (2)
बोलो जय...
2. प्रेम तेरे की ये ही रीत
मन में भर दे अपनी प्रीत
तेरे प्रेम के गायें गीत (2)
बोलो जय...
3. तेरी कुदरत की यह शान
खुद ही दाता खुद ही दान
पूरे कर मन के अरमान (2)
बोलो जय...
4. खिदमत अपनी ले मुझ से
इस मन्दिर में तू बसे
हिन्द में तेरा नाम रहे (2)
बोलो जय...