Chahe koi roke chahe koi toke

हिन्दी

चाहे कोई रोके चाहे कोई टोके मैं चलूँगा येशु के पीछे चाहे कोई माने चाहे या ना माने मैं चलूँगा येशु के पीछे उसका कलाम अपने दिल में ही रखकर सबको में सुनाऊंगा हर इक बात जो उसने बताई उनको ना मैं भूलूंगा जब तक साँसों में साँसें है मेरी उसके लिए जीऊंगा चाहे कोई रोके चाहे कोई टोके मैं चलूँगा येशु के पीछे क्या तुम चलोगे येशु के पीछे जल के लिए जैसे तरसे हिरणी उसके लिए तरसे मेरा मन जाऊंगा कब मैं सामने उसके जाने कब होगा ये मिलन प्यास लगी मुझे मेरे येशु की देखने तरसे नयन बस है मेरी इक ही तमन्ना चरणों में उसके बीतें सारा जीवन धन और दौलत मिले या मिले ना संग येशु के रहूँ हरदम रिश्ते नातों से बढ़कर है वो सबसे प्यारा है वो चाहे कोई संग हो चाहे या ना संग हो चाहे सब कुछ मिले चाहे कुछ ना मिले चाहे अपनालो चाहे ठुकरादो चाहे अच्छा कहो चाहे बुरा कहो चाहे सन्मान हो चाहे अपमान हो मैं चलूँगा येशु के पीछे क्या तुम चलोगे येशु के पीछे हां हम चलेंगे येशु के पीछ