हिन्दी
चखकर मैंने जाना है,
यहोवा कैसा है भला
उद्धार कर्ता की शरण में,
मैं आके धन्य हुआ
1 जीवन भर मैं तेरी,
स्तुति किया करूँगा
उत्तम पदार्थों से तूने,
मुझको है तृप्त किया;- चखकर...
2 जीवन भर मैं तेरी,
करूणा को ना भूलूँगा
संकट में जब मैं पड़ा,
तूने आके सहारा दिया;- चखकर...
3 प्रतिकूल परिस्थिति में,
सामर्थ मैंने तेरी देखी
अपने वायदों को तूने,
मेरे जीवन में पूरा किया;- चखकर…