हिन्दी
को - चले आओ, चले आओ,
चले आओ येशू के पास
1. तुम जो थके, बोझ से दबे
कराहते बिना आराम
येशू सलीब से बुलाता तुम्हें
उसकी बाहों में सच्चा आराम
2. तुमने सुना पर आए नहीं
पाने शांती आराम
गिरते रहे, दबते रहे
गुनाहों के बोझ से
3. भक्ति का भेस धरकर भी
उसकी शक्ति को पहचाना नहीं
इस धोके के जीवन को छोडकर अभी
आ जाओ येशू के पास