हिन्दी
चले जाना है दूर से दूर तक,
लेके यीशु का प्यारा प्यारा नाम,
वही नाम प्यारा प्यारा नाम
जिस नाम से, हमको मुक्ति मिली
जिस नाम से हम को, शांति मिली
वही नाम...
जिस नाम से, अंधे देखने लगे
जिस नाम से, लंगड़े चलने लगे
वही नाम...
जिस नाम से, हम को आनंद मिला
उस आनंद को हम बांटते चले
वही नाम...