हिन्दी
छू मुझे छू, खुदा रूह
मुझे छू (2)
मेरी जान को, मेरी रूह को
मेरे बदन को छू
छू मुझे छू, खुदा रूह, मुझे छू
1 मट्टी को कुम्हार जैसे
हाथों से अपनी सवाँरे (2)
यूँ ही कलामे खुदावंद
गूंदे हमें और निखारे
धो, मुझे धो, खुदा रूह मुझे धो
मेरी जान को, मेरी रूह को
मेरे बदन को छू
छू मुझे छू,
खुदा रूह, मुझे छू
2 आलूदगी जान जिस्म की
रूह की तू दूर कर दे
खौफ-ए-यहोवा हो कामिल
पाकीज़गी से तू भर दे
भर, मुझे भर, खुदा रूह, मुझे भर
मेरी जान को, मेरी रूह को
मेरे बदन को छू
छू मुझे छू,
खुदा रूह, मुझे छू
होटों को छू, सोचों को छू
ख्यालों को छू, ऐ यीशु;- छू मुझे छू...
छू मुझे छू, खुदा रूह
मुझे छू (2)