हिन्दी
छू मुझें छू, खुदारूह, मुझें छू ... (2)
मेरी जान को, मेरी रूह को,
मेरे बदन को छू
छू मुझें छू, खुदारूह, मुझें छू ...
मट्टी को कुम्हार जैसे, हाथों से अपने सवारे
यूँही कलामे खुदावंत, गूँथें हमे और निखारें ... (2)
भर मुझें भर, खुदारूह मुझें भर
छू मुझें छू...
जीवन की ज्योत जला यूँ, जैसे जले ज्योत तेरी
सोचे हो मेरी भी ऐसी, जैसी है सोच तेरी ... (2)
दे मुझें ले, खुदारूह मुझें दे,
छू मुझें छू...
आलूदगी जान-जिसम की, रूह की दूर कर दे
ख़ौफ-ए यहोवा हो कामिल, पाकिज़गी से भर दे
धो मुझें धो, खुदारूह मुझे धो
छू मुझें छू, खुदारूह, मुझें छू...
होठों को छू, सोचों को छू, ख़यालो छू, ए यीशु ... (2)
छू मुझें छू प्यारे यीशु ... (3)
छू मुझें छू, खुदारूह, मुझें छू…