हिन्दी
सारी महिमा, सारा आदर,
सारी स्तुति, येशू तेरे चरणों में ... (2)
तेरी आराधना आत्मा सच्चाई से
तेरी कलिसिया हाथ उठा कर करें
छूले मुझे, छूले मुझे, छूले मुझे यीशु
भरदे मुझें, तेरे प्यार से लेले बाहों में मुझें ... (2)
मेरा ये जीवन, तुझको समर्पण
यीशु तू है मेरा, जीने का कारण
मुझको अभिषेक कर, तेरी आत्मा से स्पर्श कर
तुझको हम प्रार्थना, सर झुका कर करें
छूले मुझे…