हिन्दी
देख तेरा राजा आता है
सियोन की बेटी खुशी मना
यरुशलेम की बेटी मगन हो गा
1 क्योंकि वही धर्मी है
कामों में निर्दोष भी है
पाप रहित तेरा प्रभु आता है
2 मुक्ति लेके आता है
वो सनातन राजा है
प्रेम सहित यरुशलेम आता है
3 नम्र वही, दीन भी
वो दयालु प्रेमी भी
मनुष्यों में महाराजा आता है
4 राजकुमार वो शान्ति का
दया से भरा हुआ
महिमा सहित यीशु राजा आता है
5बादल पर हुआ सवार
हम सभों का तारणहार
स्तुति के सिंहासन पर आता है
6 दाउद का वो पुत्र है
पापियों का तारक है
जय गीत सहित यीशु आता है
7 भाई बहनों आओ सब
होसाना तुम गाओ सब
हल्लेलुयाह यीशु राजा आता है