Dekho Koi Aa Raha Hai

हिन्दी

देखो कोई आ रहा है कैसा जलवा मसीह आ रहा है आँखें अपनी उठाकर तो देखो कैसी शान से मसीह आ रहा है वो भी कैसी सवारी है देखो आसमां की बेदारी तो देखो बाजे बजते हैं, दूत गाते हैं, क्योंकि दूल्हा चला आ रहा है देखो... अब नहीं है वो कांटों का सेहरा वो तो पहने है दूल्हे का सेहरा जिन्दगी जब तक, कैसी प्यारी दुल्हन जिसको लेने मसीह आ रहा है, देखो... वहां सूरज और चाँद है न कोई अब तो मुर्द पड़े हैं ना कोई हम सब डरते हैं और काँपते हैं नया करने मसीह आ रहा है देखो... यह दुनिया हमारी मिटेगी एक नई दुनिया फिर से बनेगी सब नया होगा, जग नया होगा राज करने मसीह आ रहा है देखो...