Dekho kalvari par

हिन्दी

देखो कलवरी पर, कैसा अनोखा प्यार है वो; मेरे खातिर दर्द सहा, जान भी दे दिया हैं | (२) हालेल्लूयाह | (४) चोरों की नाई मरा, खून उसका बह गया है; (२) धूल गए है मेरे पाप, बहते खून से | (२) हालेल्लूयाह | (४) काँटों का ताज पहना, मुझको जीवन देने; (२) भूलूँगा न मैं उस प्रेम को, जीवन के अंत तक | (२) हालेल्लूयाह | (४) मृत्यु से फिर जी उठा है, आएगा लेने मुझे; (२) तैयारी मैं करूँ, उसके संग जाने को | (२) हालेल्लूयाह | (४)