Dene Ko Kuch Bhi Nahi

हिन्दी

देने को कुछ भी नहीं मेरा तो हैं कुछ नहीं आया हूँ लेकर खाली हाथ देता हूँ खुदको मैं आज करूँ मैं आराधना … (3) आराधना सब कुछ तो तेरा ही हैं मेरा तो हैं कुछ नहीं जो कुछ हैं सब हैं तेरा ही दान करता हूँ मैं खुदको कुर्बान करूँ मैं आराधना… साँसे जो तूने दी हैं धड़कने तूने दी हैं घुटनो पर मैं गिरकर कहूँ तेरे बिन मैं ना जी सकूँ करूँ मैं आराधना… सर मेरा झुकाता हूँ आज खुदको मैं देता हूँ आज मुँह के बल मैं गिरकर आज कहता हूँ यही बार-बार करूँ मैं आराधना…