Dhanyavad kee vedee banaen, dhany prabh

हिन्दी

धन्यवाद की वेदी बनाएं, धन्य प्रभु किया भलाई, उसके बेशुमार दानों को, गिन गिन के गाऊँगा धन्यवाद ऐ पिता धन्य तू ही है 1 जान देकर मुझे प्यार किया, मुझ को धोके पाप दूर किया, चुन लिया मुझ को अपने लिये, मुझ को सेवा अब तुने दिया 2 अपने सुन्दर वचन को दिया, क्रूस पर तूने बहाया लहु, तूने लहु में छिपाया मुझ, बैरियों से बचाया मुझे 3 अन्धकार का राज्य दूर किया, यीशु ने लिया अब अधिकार मोल लिया है उसी ने तुझे, वारिस बन गया तू उसका 4 आँखें दी मुझे तूने प्रभु, होठ स्तुति के लिये दिये, सेवा के लिये हाथ दिये, दौडने के लिए पैर दिये