Dharti aakash dono prabhu ki awaj sunenge

हिन्दी

को:- धरती - आकाश दोनों प्रभु की आवाज सुनेंगे संसार के सब प्राणी, उसका ही नाम लेंगे 1. प्रभु का समय आता है, धरती मगन होगी उसकी दया बरसेगी और दूर जलन होगी उसके वचन की महिमा और शक्ति हम देखेंगे 2. प्रभु का वचन ऐसा है, जो चिराग सा जलता है उस पर कोई चलता है, जीवन उसे मिलता है उसके नियम को जो माने, कभी भी न वह भटकेंगे 3. आँखे उठाकर देखो, प्रभु का दिन आवेगा, उसको ग्रहण जो करेंगे, वही साथ जायेंगे जिसने प्रभु को न माना, वही एक दिन रोएंगे