हिन्दी
दिन आए दिन जाए
बीता हुआ हर दिन
तेरी मौत पास लाए
सोच ले तू इंसान,क्या मरने के बाद होगा
जिन्दा खुदा के सामने ,जब न्याय तेरा होगा
जीवन की किताब खुलेगी,हर पन्ना पलटा जाएगा
क्या तू उसी किताब में
तेरा नाम पाएगा
गर तेरा नाम होगा, तू स्वर्ग में जाएगा
गर तेरा नाम ना हो तो
तुझे नर्ग जाना है
गर सारा जग तू कमाएगा
और खुद की जान गवाएगा
इसमें तेरा क्या है लाभ,आज सोचना है
ये जीवन है ही क्या,इक भाप के समान
पल भर जो दिखाई देती,फिर खो जाती है
जाने कहाँ जाती है
थोड़ा समय है बाकी
येशु को अपना ले साथी
नाम लेके तेरा वो कबसे तुझको पुकारे
तुझको पास बुलाए