हिन्दी
दो तो तुम्हें दिया जाएगा
जिस नाप से तुम नापते हो
तुम्हारे लिए भी नापा जाएगा
दायां हाथ गर देता है तो
बायां हाथ जानने न पाए
गुप्त में रहे तम्हारा देना
यही है यहोवा को भाएं
विधवा के जैसे तुम दान दो
धनवान के जैसे नहीं
मन को तुम साफ रखकर देना
कुड़कुड़ाते हुए नहीं
जो कुछ तुम पृथ्वी पे बांधोगे
वो स्वर्ग में बंधेगा
जो कुछ तुम पृथ्वी पे खोलोगे
वो स्वर्ग में खुलेगा
तुमको मिलेगी येशु में
जीवन की सारी आशीषे